Surprise Me!

अजमेर शरीफ दरगाह में 20 लाख रुपए के गबन का सनसनीखेज खुलासा, जांच शुरू

2026-07-03 2 Dailymotion

राम मंदिर और बहराइच की सालार मसूद गाजी दरगाह पर हुए चढ़ावा चोरी के मामले के खुलासों के बाद अब राजस्थान के अजमेर में विश्व प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह भी पैसों के गबन को लेकर चर्चाओं में आ गई है। दरगाह के चर्चित देग ठेका प्रकरण में करीब 20 लाख रुपये की कथित हेराफेरी और गबन का मामला उजागर होने के बाद दरगाह से जुड़े हलकों में हड़कंप मच गया है। मामले में अंजुमन यादगार चिश्तिया शेखजादगान खुद्दाम ख्वाजा साहब के मौजूदा सचिव शेखजादा लियाकत अली चिश्ती ने एसपी को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया कि देग ठेके से संबंधित राशि के लेनदेन में गंभीर वित्तीय अनियमितताएं की गईं और संस्था को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचाया गया। <br /><br />

Buy Now on CodeCanyon