Surprise Me!

Jaisalmer: रिफाइनरी लोकार्पण संग रोजगार उत्सव, 476 युवाओं को मिली सरकारी नियुक्तियां

2026-07-04 850 Dailymotion

जैसलमेर. पश्चिमी राजस्थान के औद्योगिक विकास के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक बन गया। बालोतरा जिले के पचपदरा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी का लोकार्पण किया। इस अवसर पर जैसलमेर जिला मुख्यालय स्थित उत्कर्ष जैन भवन में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जहां जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, युवाओं, समाजसेवियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम देखा। इसी दौरान जिला स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव भी आयोजित हुआ, जिसमें जिले के 476 चयनित युवाओं को सरकारी सेवा की सौगात मिली। राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष राजेन्द्र नायक ने कहा कि एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी केवल एक औद्योगिक परियोजना नहीं, बल्कि पश्चिमी राजस्थान की आर्थिक प्रगति की मजबूत आधारशिला है।

Buy Now on CodeCanyon