Surprise Me!

पहली ही बारिश में फिर पानी-पानी जिला अस्पताल

2026-07-05 4,754 Dailymotion

जैसलमेर. स्वर्णनगरी में शनिवार रात मानसून की पहली सामान्य बारिश ने ही सबसे बड़े जिला अस्पताल जवाहिर चिकित्सालय की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। अस्पताल परिसर में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी जमा हो गया। मुख्य प्रवेश मार्ग और समूचे बाहरी परिसर और ट्रोमा आदि विभिन्न वार्डों तक जाने वाले रास्तों पर जलभराव होने से मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल स्टाफ को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई मरीजों को पानी से होकर अस्पताल तक पहुंचना पड़ा। गौरतलब है कि अस्पताल परिसर में पानी की दोषपूर्ण निकासी व्यवस्था पिछले कई वर्षों से समस्या बनी हुई है। जब कभी भी भारी या सामान्य लेकिन तेज गति की बारिश होती है, तब अस्पताल परिसर में पानी भर जाता है। राजस्थान पत्रिका ने मानसून काल शुरू होने से काफी पहले इस मुद्दे को उठाकर संभावित परेशानियों से अवगत कराया था और हुआ भी यही।<br />

Buy Now on CodeCanyon