Surprise Me!

IANS Exclusive: फिजी कॉन्सर्ट की यादें, Dharmendra का साथ और 60 साल का सफर... Hema Malini का खास इंटरव्यू

2026-07-09 11 Dailymotion

Mumbai, Maharashtra: बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी ने 10 जुलाई को मुंबई में होने वाले अपने खास "हेमा मालिनी लाइव" कॉन्सर्ट को लेकर IANS के साथ खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कॉन्सर्ट की तैयारियों, इसकी खासियत और दर्शकों के लिए सरप्राइज एलिमेंट्स पर खुलकर बात की। साथ ही में उन्होंने अपने पति और दिग्गज एक्टर रहे धर्मेंद्र के साथ देश-विदेश में किए गए स्टेज शोज़ की यादें भी साझा कीं। खासतौर पर फिजी आइलैंड में हुए कॉन्सर्ट का दिलचस्प किस्सा सुनाया। हेमा मालिनी ने अपने 60 साल लंबे फिल्मी सफर को भी याद किया और बताया कि धर्मेंद्र ने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया और हमेशा उन्हें आगे बढ़ने और लगातार काम करते रहने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा उन्होंने अपनी चर्चित फिल्म 'रज़िया सुल्तान' का जिक्र करते हुए बताया कि इस फिल्म को पूरा होने में पूरे 7 साल का समय लगा। आखिर में उन्होंने ये भी बताया कि धर्मेंद्र जी ने उन्हें डांस को लेकर क्या सलाह दी।<br /><br /><br />#HemaMalini #Dharmendra #DreamGirl #HemaMaliniLive #MumbaiConcert #Bollywood #BollywoodLegends #RaziaSultan #EntertainmentNews #HindiCinema #VintageBollywood #LegendaryCouple #FilmJourney #LiveConcert #CelebrityInterview<br />

Buy Now on CodeCanyon