ललिता गौतम हत्याकांड पर सियासत शुरू हो गई है, वहीं मेरठ के SSP अविनाश पांडेय पर प्रदर्शनकारियों को थप्पड़ मारने का आरोप है। बसपा चीफ मायावती का कहना है कि व्यक्ति को कानून के दायरे में रहकर काम करना चाहिए और कानून को अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद सड़क पर आ गए हैं और बीजेपी सरकार को घेर रहे हैं।
