आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नयावास, बिहारीपुर में शुक्रवार सुबह तेज बारिश के कारण गणेश सिंह का कच्चा मकान ढह गया। घटना के समय परिवार के सदस्य चाय-नाश्ता कर रहे थे, लेकिन समय रहते बाहर निकलने से सभी सुरक्षित बच गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लगातार बारिश से कच्चे और जर्जर मकानों पर खतरा बढ़ने से प्रशासन से सर्वे और सुरक्षा व्यवस्था की मांग उठी।
