Surprise Me!

'अखिलेश और राहुल दगे कारतूस, 2027 में मिलकर 27 सीट जीत जाएं तो बहुत है', विपक्ष पर निशाना साधते हुए ओमप्रकाश राजभर

2026-07-12 54 Dailymotion

गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद इलाके में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम में पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दगे हुए कारतूस बताया है और उन्होंने दावा किया है कि 2027 के चुनाव में दोनों पार्टियों मिलकर 27 सीट भी नहीं जीत सकती। राजभर ने कहा है कि अखिलेश यादव की सरकार में प्रदेश में गुंडाराज, दंगे और अपराध चरम सीमा पर था।

Buy Now on CodeCanyon