प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूजीलैंड का दौरा करके वापस भारत के लिए निकल चुके हैं। तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने उन्हें एयरपोर्ट तक विदा किया। पीएम मोदी की ये यात्रा इसलिए भी खास थी क्योंकि 40 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने न्यूजीलैंड की धरती पर कदम रखा था, दोनों देशों के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट भी साइन हुआ। भारतीय समुदाय को भी प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधित किया। अब उनके इस दौरे और न्यूजीलैंड की धरती से दिए गए संदेश पर देश में खूब सियासत हो रही है। विपक्ष का कहना है कि इससे देश को क्या फायदा मिल रहा है। <br /><br />
