एक्टर अनु कपूर ने अपनी अपकमिंग फिल्म Uttar Da Puttar के बारे में IANS से खास बातचीत की और बताया कि इस मूवी का प्लॉट एक दिलचस्प सवाल पर बेस्ड है- 'करम बड़े या किस्मत?' फिल्म में कॉमेडी और ह्यूमर के जरिए ये दिखाने की कोशिश की गई है कि इंसान की जिंदगी उसके कर्मों से तय होती है या फिर किस्मत से। अनु कपूर ने कहा कि हर शख्स की अपनी अलग सोच और मान्यताएं होती हैं। इसी वजह से लोग लाइफ की प्रॉब्लम्स के अलग-अलग समाधान और रास्तों पर भरोसा करते हैं। उन्होंने बताया कि इसी विचार को ध्यान में रखकर इस फिल्म को बनाया गया है। वहीं, 'सतलुज' कॉन्ट्रोवर्सी पर रिएक्ट करते हुए अनु कपूर ने कहा कि उन्होंने न तो वह फिल्म देखी है और न ही उस विवाद के बारे में सुना है, इसलिए इस मुद्दे पर वह कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते।<br /><br />#AnuKapoor #UttarDaPuttar #KarmaVsDestiny #Bollywood #UpcomingMovie #IANSInterview #ComedyFilm #PunjabiMovie #Karma #Fate #LifeLessons #BollywoodNews #ActorTalk #MoviePlot #Humor #SatlujControversy #Punjab #FilmInterview #Cinema #AnuKapoorQuotes<br />
