देश की राजधानी दिल्ली के अलीपुर थाना इलाके में एक बड़ा और दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां दोस्तों के साथ यमुना नदी में नहाने गए पांच बच्चों में से चार बच्चे नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गए और गहरे पानी में बह गए। जानकारी के मुताबिक, अलीपुर इलाके के रहने वाले पांच बच्चे गर्मी से राहत पाने और मौज-मस्ती के लिए यमुना नदी के किनारे पहुंचे थे। नदी में नहाते वक्त बच्चे पानी की गहराई और तेज बहाव का अंदाजा नहीं लगा पाए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, गोताखोर और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और लापता बच्चों की तलाश के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।<br /><br /><br />#Delhi #Alipur #YamunaRiver #BreakingNews #DelhiNews #RescueOperation #ChildSafety #RiverAccident #Drowning #DelhiPolice #IndiaNews #Emergency #WaterSafety #TragicIncident #LatestNews #NewsUpdate #SummerSafety #Rescue #MissingChildren #ViralNews<br />
