Datia Bypoll Ashutosh Tiwari Nomination Live: मध्य प्रदेश की हाई-प्रोफाइल दतिया विधानसभा सीट पर भारी राजनीतिक बवाल और टिकट विवाद के बाद आज भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी अपना नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव और खुद पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा एक मंच पर साथ नजर आएंगे।

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट (Datia Assembly Seat) पर होने वाले उपचुनाव के लिए सियासी सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। भाजपा आलाकमान द्वारा कद्दावर नेता और पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा (Dr. Narottam Mishra) की जगह संगठन के पुराने चेहरे आशुतोष तिवारी (Ashutosh Tiwari) को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद दतिया में अभूतपूर्व असंतोष और विरोध प्रदर्शन देखने को मिला था। हालांकि, अब भाजपा ने पूरी तरह से डैमेज कंट्रोल (Damage Control) की कमान संभाल ली है। इसी कड़ी में आज भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी एक विशाल रैली और किला चौक पर बड़ी जनसभा के माध्यम से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

इस नामांकन रैली में अपनी एकजुटता का संदेश देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav), प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल (Hemant Khandelwal) और राज्य प्रभारी महेंद्र सिंह दतिया पहुंच रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि टिकट कटने के बाद नरोत्तम मिश्रा भी खुद इस नामांकन प्रक्रिया में मुख्यमंत्री के साथ एक ही मंच पर शामिल होंगे। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भी कार्यकर्ताओं को संदेश दिया है कि पार्टी में चुनाव कोई व्यक्ति नहीं बल्कि कमल का फूल लड़ता है, जिससे डैमेज कंट्रोल की कोशिशें साफ दिख रही हैं।

Amid intensive political drama and damage-control efforts, BJP candidate Ashutosh Tiwari is set to file his nomination for the high-stakes Datia Assembly by-election in Madhya Pradesh. Following unprecedented protests by supporters of former Home Minister Dr. Narottam Mishra after he was denied a ticket, the BJP leadership has rallied to project organizational unity. Chief Minister Mohan Yadav, state BJP chief Hemant Khandelwal, and a reconciled Narottam Mishra will participate in a massive show of strength during the nomination rally ahead of the July 30 polls.

#DatiaBypoll #AshutoshTiwari #CMMohanYadav #NarottamMishra

~HT.178~PR.514~ED.104~GR.538~VG.HM~