Surprise Me!

Bankipur Bypoll: Prashant Kishor भाजपा के 30 साल पुराने गढ़ में ऐसे मारेंगे सेंध! जनता की पसंद कौन?

2026-07-13 4 Dailymotion

Bankipur Bypoll Prashant Kishor Entry Live: बिहार की राजनीति का सबसे चर्चित और बड़ा चुनावी मुकाबला अब पटना की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर सिमटता नजर आ रहा है। तीन दशक से बीजेपी का अभेद्य किला मानी जाने वाली इस सीट पर पहली बार चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पार्टी की एंट्री से समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं।

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव इस समय राज्य की सबसे बड़ी राजनीतिक घटना बन चुका है। इस हाई-प्रोफाइल शहरी सीट के लिए 30 जुलाई को वोट डाले जाएंगे और 3 अगस्त को नतीजे घोषित होंगे। बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र पटना शहर का मुख्य प्रशासनिक और व्यावसायिक केंद्र माना जाता है, जिसमें बोरिंग रोड, राजेंद्र नगर, कदमकुआं और गांधी मैदान जैसे वीआईपी इलाके शामिल हैं। इस बार के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP), राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और जन सुराज पार्टी के बीच बेहद दिलचस्प त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है।

इस उपचुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) की हो रही है, जो लंबे समय तक पर्दे के पीछे रहकर किंगमेकर की भूमिका निभाने के बाद अब सीधे चुनावी मैदान में उतरे हैं। दूसरी तरफ, भाजपा ने इस सीट पर आखिरी समय में बड़ा फेरबदल करते हुए पहले घोषित उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा की जगह नीरज कुमार सिन्हा को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है। आरजेडी ने इस सीट पर रेखा गुप्ता को उतारकर स्थानीय मुद्दों के सहारे घेराबंदी शुरू कर दी है।

बांकीपुर का राजनीतिक इतिहास 1995 से ही भाजपा के अनुकूल रहा है, जहां पहले नवीन किशोर सिन्हा और बाद में नितिन नवीन का दबदबा रहा। हालांकि, इस बार स्थानीय मुद्दे जैसे जलभराव (Waterlogging), ट्रैफिक जाम और शहरी बुनियादी ढांचा मुख्य चुनावी एजेंडा बनकर उभरे हैं। जागरूक और शिक्षित मतदाताओं की बड़ी संख्या होने के कारण यहां की जनता इस बार किस करवट बैठेगी, इस पर पूरे बिहार की नजरें टिकी हैं। चुनाव आयोग और प्रशासन ने भी 30 जुलाई के मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस महामुकाबले की पूरी इनसाइड रिपोर्ट देखने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें।

The upcoming assembly by-election for Patna's high-profile Bankipur seat has turned into a prestigious triangular contest in Bihar politics. Traditionally considered an impregnable fortress for the BJP since 1995, the constituency faces a dynamic challenge with the electoral debut of political strategist Prashant Kishor's Jan Suraaj Party. Adding to the drama, BJP made a last-minute candidate swap by fielding Neeraj Kumar Sinha instead of Abhishek Kumar Sinha, while the RJD has placed its bets on Rekha Gupta. The urban electorate will vote on July 30, with local issues like monsoon waterlogging and infrastructure taking center stage.

#BankipurBypoll #PrashantKishor #PatnaNews #BiharPolitics #OneindiaHindi

~PR.514~ED.348~GR.508~HT.178~VG.HM~

Buy Now on CodeCanyon