Surprise Me!

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी कांड में पहली गिरफ्तारी, सवालों में बीकेटीसी!

2026-07-13 5 Dailymotion

बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावे और दान की चोरी के आरोपों को लेकर मचे घमासान के बीच बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। एसआईटी ने इस मामले में मुख्य आरोपी और बीकेटीसी के निलंबित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले ने उत्तराखंड की राजनीति के साथ धार्मिक हलकों में भी हलचल मचाकर रख दी है। फिलहाल इस मामले की जांच कई स्तरों पर जारी है। पुलिस और एसआईटी के साथ ही बीकेटीसी की विभागीय जांच समिति और गढ़वाल कमिश्नर की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय समिति भी प्रकरण की जांच कर रही है। पुलिस आरोपी को गोपेश्वर कोर्ट में पेश कर हिरासत की मांग करेगी ताकि इस मामले की तह तक पहुंचा जा सके।

Buy Now on CodeCanyon