एक्ट्रेस शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका एलीगेंट एथनिक अवतार फैंस का दिल जीत रहा है। इन लेटेस्ट तस्वीरों में शहनाज आइवरी रंग के खूबसूरत एथनिक आउटफिट में नजर आ रही हैं। इस ड्रेस पर गोल्डन और पीच टोन की बारीक और हैवी एम्ब्रॉयडरी की गई है, जो इसे रॉयल टच दे रही है।
