Surprise Me!

BKTC और कांग्रेस आमने-सामने, बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी पर आरोप-प्रत्यारोप

2026-07-15 1,177 Dailymotion

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी मामले में एक तरफ सियासत तेज हो गई है, तो दूसरी तरफ कार्रवाई का दायरा भी लगातार बढ़ रहा है। कांग्रेस के आरोपों के बीच मंदिर समिति ने जांच को प्रभावित होने से रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल पहले से जेल में है। अब मंदिर समिति के खजांची समेत चार अन्य कर्मचारियों को भी उनके मौजूदा दायित्वों से हटा दिया गया है। उधर, बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले को लेकर सियासी टकराव भी तेज हो गया है। BKTC के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल आमने-सामने आ गए हैं।

Buy Now on CodeCanyon