अमेरिका और ईरान ने शुक्रवार रात एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले किए और दोनों ही देशों ने एक दूसरे के बुनियादी ढांचों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने शनिवार को बताया कि लगातार सातवीं रात किए गए हमलों में निगरानी साइट, मिलिट्री लॉजिस्टिक, अंडरग्राउंड आर्म्स स्टोरेज फैसिलिटी को निशाना बनाया गया है। हालांकि बड़ी बात ये है कि इस बार ईरान के जवाबी हमले में कई अमेरिकी सैनिक जख्मी हुए हैं। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, अमेरिकी सेना द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले कम से कम जॉर्डन के दो ठिकानों पर हुए हमलों में कई अमेरिकी सैनिक घायल हुए। हालांकि, किसी अमेरिकी या जॉर्डन के सैनिक की मौत की खबर नहीं है। घायल सैनिकों की संख्या और उनकी चोटों की गंभीरता के बारे में अभी साफ़ जानकारी नहीं है। वहीं ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने शुक्रवार को दावा किया कि उन्होंने मध्य पूर्व में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर नए सिरे से हमले किए हैं। ये हमले सीरिया, कुवैत, ओमान, बहरीन और जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर किए गए हैं।<br /><br />#IranattackonJordon, #IranattacksUSmilitarybases, #usforcesinjuredinIranianattack, #DroneStrikesonUSMilitaryBasesinJordan, #KuwaitandBahrain, #usnews, #irannews, #Americansoldiersinjured
