FIFA World Cup 2026 का असर सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ा। रिपोर्ट के मुताबिक, मैच देखने के लिए कर्मचारियों के काम से अनुपस्थित रहने, देर से आने और जल्दी जाने के कारण अमेरिका को 11.7 बिलियन डॉलर तक का उत्पादकता नुकसान हुआ। 7 जुलाई को ऑफिस उपस्थिति में 26% की गिरावट दर्ज की गई, जबकि विजिटर ट्रैफिक 32% तक घट गया।<br /><br />
