दिल्ली पुलिस ने शनिवार को जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को प्रदर्शनस्थल से हटाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया। इस मामले पर अब सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने प्रतिक्रिया दी है...अन्ना हजारे ने कहा कि केंद्र सरकार को सोनम वांगचुक से बातचीत करनी चाहिए, सरकार को उनकी सीमाओं की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए, उनकी मांगों पर हां या ना कहें, लेकिन बातचीत करने में क्या गलत है। अब अन्ना हजारे की प्रतिक्रिया पर विपक्षी नेता भी अपनी बात रख रहे हैं और कह रहे हैं कि अब देश में लोकतंत्र नहीं बचा है।
