Surprise Me!

लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने रचा इतिहास, टीम इंडिया के सामने 388 रनों की चुनौती

2026-07-19 9 Dailymotion

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेला गया। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और उनके बल्लेबाजों ने इस फैसले को सही साबित कर दिया।<br />इंग्लैंड की शुरुआत शानदार रही। बेन डकेट और जेकब बेथेल ने पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 192 रनों की साझेदारी की। बेथेल शतक से चूक गए और 93 गेंदों में 91 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने। वहीं बेन डकेट ने 135 गेंदों में 141 रनों की शानदार पारी खेली। उन्हें प्रिंस यादव ने पवेलियन भेजा। इसके बाद जो रूट ने 48 गेंदों पर नाबाद 74 रन बनाए, जबकि जोस बटलर ने महज 13 गेंदों पर नाबाद 41 रनों की तूफानी पारी खेली। डकेट के शतक और रूट-बटलर की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर इंग्लैंड ने 50 ओवर में 3 विकेट पर 387 रन बनाए। यह लॉर्ड्स में किसी भी टीम का सबसे बड़ा वनडे स्कोर है।

Buy Now on CodeCanyon