Surprise Me!

CID ने संदिग्ध महिला को पकड़ा, बैग से जो निकला, सब हैरान रह गए...

2026-07-19 452 Dailymotion

:पश्चिम बंगाल CID को बड़ी कामयाबी मिली है। सीआईडी ने उत्तर 24 परगना के अशोकनगर इलाके से एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार, कारतूस और नकदी बरामद की गई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि इन हथियारों की तस्करी बिहार से की गई थी। पुलिस और सीआई़डी कई दिनों से जानकारी के आधार पर संदिग्ध महिला पर नजर रख रही थी। टीम नैहाटी रोड से ही उस महिला का पीछा कर रही थी। जैसे ही वो उत्तर 24 परगना के अशोकनगर क्षेत्र संख्या 8 में पहुंची, टीम ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर महिला के पास मौजूद बैग से बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हुआ। CID ने उसके बैग से 6 बंदूकें, 6 मैगजीन, 200 राउंड कारतूस और कुछ नकदी बरामद की है।

Buy Now on CodeCanyon