दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP का आंदोलन धीरे-धीरे विपक्षी दलों के साझा मंच के रूप में उभरता दिख रहा है। रविवार को CJP के मंच पर कई विपक्षी नेता पहुंचे और आंदोलन को अपना समर्थन दिया। तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा, सपा सांसद इकरा हसन, रालोपा प्रमुख हनुमान बेनीवाल के अलावा आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया और सौरभ भारद्वाज समेत भी सीजेपी के मंच पर नजर आए।<br /><br />
