अमेरिका और ईरान जंग और ज्यादा भीषण होती जा रही है। अमेरिका ने लगातार नौवीं रात ईरान पर नए हवाई हमले किए हैं। अमेरिकी हमलों से ईरान को काफी नुकसान हुआ है। वहीं ईरान के तेवर कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची का कहना है कि अमेरिका के साथ युद्ध तब तक नहीं रुकेगा, जब तक ईरान को लड़ाई में मजबूत बढ़त नहीं मिल जाती।
