72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में 'बेस्ट एक्टर' का खिताब जीतने के बाद एक्टर कार्तिक आर्यन उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। इस खास मौके पर उनके साथ उनके माता-पिता भी मौजूद थे। तीनों ने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और मंदिर की पवित्र शयन आरती में भी श्रद्धापूर्वक हिस्सा लिया।
