Surprise Me!

गोल्ड लोन-निवेश के नाम पर 250 करोड़ की ठगी, पढ़े-लिखे ठग देख हैरान रह गई पुलिस

2026-07-22 1,034 Dailymotion

यूपी पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ करोड़ों रुपये के घोटालों का भंडाफोड़ कर दिया है। कानपुर कमिश्नरेट की बर्रा थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी राजवीर उर्फ ओंकार यादव और उसके साथी शिवम सिन्हा को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह का मास्टरमाइंड सुल्तान मिर्जा उर्फ अभय शुक्ला अभी भी फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस को आशंका है कि वह देश छोड़कर दुबई भाग गया है, जिसकी तलाश की जा रही है.<br /><br />#CYBERFRAUDKANPUR, #CYBERFRAUDNETWORK, #CYBERFRAUDCASEUP, #KANPURNEWS, #CYBERFRAUDINUP

Buy Now on CodeCanyon