बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने हाल ही में अपने पति और एक्टेर सिद्धार्थ मल्होत्रा को उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक हार्टफेल्ट मैसेज शेयर किया है। एक्ट्रेस ने इस पोस्ट में अपनी प्यारी बेटी सारायाह का जिक्र भी किया है, जो इस सेलीब्रेशन को और खास बना रहा है। कियारा ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें सिद्धार्थ को ब्लू शर्ट और ऑरेंज शॉर्ट्स में देखा जा सकता है। कियारा ने अपने हबी सिद्धार्थ के बर्थडे केक की झलक भी शेयर की, जिस पर प्यारे मैसेज लिखे दिख रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने खुद का एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वे सिद्धार्थ के लिए क्लासिक बर्थडे सॉन्ग गाती दिख रही हैं। बता दें, इस जश्न में फिल्ममेकर करण जौहर और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी शामिल हुए हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फरवरी साल 2023 में एक शानदार सेरेमनी में शादी की थी और 16 जुलाई साल 2025 को कपल ने अपनी बेटी सारायाह का फैमिली में वेलकम किया।<br />
