अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले कांग्रेस के सीनियर लीडर मणिशंकर अय्यर ने अपने एक बयान ने कांग्रेस पार्टी को एक बार फिर असहज कर दिया है। अय्यर ने एक बयान में कहा कि "केरल भारत का इकलौता ऐसा राज्य है, जो पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पदचिन्हों पर आगे बढ़ा है, जिसकी तरक्की हुई है..मुझे नहीं मालूम कि ये तारीफ है या अपमान, पर मुझे पूरा विश्वास है कि पिनाराई विजयन अगले मुख्यमंत्री होंगे"। इस बयान के बाद मणिशंकर अय्यर ने कांग्रेस पर ही नाराजगी जाहिर की और पवन खेड़ा के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने कहा था कि अय्यर कांग्रेस का हिस्सा नहीं हैं।<br /><br />#seniorcongress leader, #manishankaraiyar, #congressleaderpawankhera, #pinarayivijayanagainkeralacm, #keralanumber1inpanchayatiraj, #keralanewsupdate<br />
