कांग्रेस में अंदरूनी मतभेद एक बार फिर खुलकर सामने आ गए हैं। अपने बेबाक और अक्सर विवादित बयानों के लिए चर्चित वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने अपने बयानों से कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व को असहज कर दिया है। अय्यर ने तो साफ-साफ कह दिया है कि वो गांधीवादी और नेहरूवादी हैं, लेकिन राहुलवादी नहीं हैं। उन्होंने राहुल गांधी को याद दिलाया और कहा कि राहुव तो भूल गए कि मैं भी पार्टी में हूं। मणिशंकर अय्यर ने पवन खेड़ा को “कठपुतली'' और "तोता" तक कह दिया। वहीं कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल को “गुंडा'' तक कह डाला। इतना ही नहीं अय्यर ने शशि थरूर को निशाने पर लेते हुए कहा कि वो मोदी सरकार में विदेश मंत्रालय पाने की इच्छा रखते हैं और उन्हें सबसे बड़ा गैरसिद्धांतवादी करियरवादी बताया। <br /><br />#ManiShankarAiyar, #Congresscontroversy, #RahulGandhi, #PawanKhera, #KCVenugopal, #ShashiTharoor, #Keralaelections, #INDIAalliance, #Congressinfighting, #Politicalstatements <br />
