न्यू चंडीगढ़ : IPL का नया सीजन शुरू हो चुका है। आज न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में जोरदार घमासान की उम्मीद है। यहां आज Punjab Kings और Gujarat Titans के पावर हिटर्स मुकाबले को बेहद रोमांचक बना सकते हैं। नए सीजन में Punjab Kings उसी पुराने सपने के साथ उतरेगी, जो पिछले साल पूरा होते-होते रह गया था। पहली बार IPL चैंपियन बनने का...। पंजाब का इरादा जीत के साथ अपने अभियान का आगाज करना होगा। लेकिन उनके सामने Gujarat Titans की चुनौती है, जिसने पिछले चार सीजन में तीन बार प्लेऑफ में जगह बनाकर अपनी ताकत साबित की है। हालांकि मुल्लांपुर में पंजाब का रिकॉर्ड कमजोर रहा है, जिसका फायदा गुजरात उठाना चाहेगी। किंग्स यहां खेले गए 10 मैचों में से केवल 3 ही जीत सकी है। ऐसे में यह मुकाबला पावर हिटिंग, कप्तानी और रणनीति का जबरदस्त संग्राम बनने वाला है।<br /><br />
