IPL 2026 के सुपर संडे के दूसरे मैच में न्यू चंडीगढ़ में Lucknow Supre Giants का मुकाबला Punjab Kings से जारी है। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी PBKS के बल्लेबाजों ने धुआंधार बल्लेबाजी की और IPL 2026 में सबसे बड़ा स्कोर बनाया। टीम ने 154 रनों का पहाड़ खड़ा किया। <br />PBKS को पहले ही ओवर में एम सिद्धार्थ ने झटका दिया और प्रभसिमरन सिंह को शिकार बनाया। इसके बाद प्रियांश आर्य और कूपर कॉनोली ने पारी को संभाला और लखनऊ के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। प्रियांश ने 93 रनों की तूफानी पारी खेली, वहीं कॉनोली ने 87 रन बनाए। इस मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुए। <br />न्यू चंडीगढ़ की पिच पर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीमों का बोलबाला रहा है। लेकिन, 255 रन के पहाड़ जैसे स्कोर को चेज करने उतरी LSG की बल्लेबाजी पर दबाव जरूर होगा। अब देखना है कि क्या लखनऊ , पंजाब का विजय रथ रोकने में कामयाब होगी।
