Surprise Me!

Chunky Panday ने सोशल मीडिया पर शेयर किया India के first नेशनल पार्क का अपना खास experiences

2026-04-04 27 Dailymotion

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर चंकी पांडे अक्सर अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर अपने खास और ट्रैवल पलों को शेयर करते हैं। हाल ही में चंकी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क से कुछ शानदार तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों के जरिए उन्होंने भारत के फर्स्ट नेशनल पार्क की तारीफ की और वहां के एक्सपीरियंस को लेकर अपनी खुशी भी जाहिर की। तस्वीरों में चंकी लाइट ग्रीन कलर की प्रिंटेड शर्ट और व्हाइट पैंट में स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में वेएलीफेंट के साथ खड़े हैं और कैमरे की ओर मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं। इसके अलावा चंकी ने कई कैंडिड पलों को भी कैद किया है। फैंस उनके इस पोस्ट पर अलग-अलग रिएक्शन के साथ अपना प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं।<br />

Buy Now on CodeCanyon