Surprise Me!

नोएडा में मजदूरों का उग्र प्रदर्शन, डीएम मेधा रूपम ने दिया बड़ा भरोसा...

2026-04-13 1 Dailymotion

नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर मजदूरों का प्रदर्शन हिंसक हो गया। प्रदर्शनकारियों ने वाहनों में तोड़फोड़ की और पत्थरबाजी की। बड़ी संख्या में मजदूर वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर एकत्र हुए थे। कर्मचारियों के प्रदर्शन के कारण सेक्टर-62, फेज-2 और NH-9 समेत नोएडा के कई प्रमुख हिस्से बुरी तरह प्रभावित हुए और सड़कों पर लंगा जाम लग गया। प्रदर्शनकारियों ने कई जगह वाहनों के आगे लेटकर भी अपना विरोध दर्ज कराया। साथ ही पुलिस वाहनों को भी निशाना बनाया और कई वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की और कुछ को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया। नोएडा की डीएम मेधा रूपम ने तुरंत मामले की गंभीरता को समझते हुए श्रमिकों को कई वादे किए हैं और जल्द से जल्द मांगों को लागू कराने की बात कही है।<br /><br />

Buy Now on CodeCanyon