Surprise Me!

IPL 2026 : न्यू चंडीगढ़ में PBKS का तूफान, LSG के खिलाफ 54 रनों से मारा मैदान

2026-04-19 1 Dailymotion

IPL 2026 में पंजाब किंग्स का दबदबा कायम है। न्यू चंडीगढ़ में हुए 29वें लीग मैच में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 54 रनों से करारी शिकस्त देते हुए अपना विजय अभियान जारी रखा।<br />इस मैच में टॉस जीतकर लखनऊ ने पंजाब को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले ही ओवर में एम सिद्धार्थ के रूप में झटका लगने के बाद प्रियांश आर्य और कूपर कॉनोली ने PBKS की पारी को संभाला। प्रियांश के 93 और कॉनोली ने 87 रनों की तूफानी पारियों की बदौलत पंजाब ने लखनऊ को 254 रनों का पहाड़ खड़ा किया। <br />255 रनों के भारी भरकम टारगेट का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपरजायंट्स शुरुआत से ही दबाव में नजर आई और 5 विकेट खोकर 200 रन ही बना सकी। इस मैच में लखनऊ की गेंदबाजी काफी कमजोर नजर आई और पंजाब के बल्लेबाजों ने लखनऊ के बॉलर्स की जमकर क्लास लगाई। <br />IPL 2026 में पंजाब किंग्स अब तक खेले 6 मैचों में से एक भी नहीं हारी है और पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज है। वहीं, LSG ने हार की हैट्रिक लगा ली है और उसके लिए प्लेऑफ में पहुंचने के समीकरण मुश्किल होते नजर आ रहे हैं।

Buy Now on CodeCanyon