एक्ट्रेस शारवरी वाघ ने सोमवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्टर वेदांग रैना के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में दोनों स्टार्स हल्के-फुल्के अंदाज में मस्ती करते और साइलेंट एक्सप्रेशंस के जरिए अपनी केमिस्ट्री दिखाते नजर आए। वीडियो के आखिर में दोनों हंसते हुए दिखाई देते हैं। इस पोस्ट के जरिए शारवरी और वेदांग ने अपनी अपकमिंग पीरियड रोमांस फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की रिलीज डेट भी अनाउंस की। वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म का नया गाना 'मस्कारा' का इस्तेमाल किया गया है। बता दें, डायरेक्टर इम्तियाज अली की इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और शारवरी वाघ लीड रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।<br /><br />#SharvariWagh #VedangRaina #MainVaapasAaunga #ImtiazAli #DiljitDosanjh #Maskara #MaskaraSong #BollywoodNews #HindiCinema #RomanticDrama #PeriodRomance #PartitionLoveStory #UpcomingFilm #BollywoodUpdates #EntertainmentNews #InstagramReel #BollywoodBuzz #ViralVideo #NewSong #CinemaRelease #BollywoodMovie #June12Release #IANS
