बाड़मेर। 46 से 48 डिग्री तापमान में घर से बाहर निकलने से पहले भी हर कोई सोचने को मजबूर हो जाता है। ऐसी भीषण गर्मी में पांच सौ दिनों तक साइकिल पर यात्रा करना किसी स्वप्न जैसा लगता है, लेकिन हरियाणा के 28 वर्षीय युवा महेश प्रजापति देश भ्रमण पर निकले हैं। वे 15 मार्च को हरियाणा के रेवाड़ी से रवाना हुए। वृंदावन, आगरा, जयपुर, पुष्कर, जोधपुर और तनोट माता (जैसलमेर) होते हुए वे बाड़मेर पहुंचे हैं। इस यात्रा के दौरान वे हर मौसम का सामना करेंगे।
