बाड़मेर। 46 से 48 डिग्री तापमान में जहां लोग दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से भी बचते हैं, वहीं हरियाणा का एक युवा अपने हौसले और जुनून के दम पर देश भ्रमण पर निकला है। भीषण गर्मी, लू और कठिन रास्तों के बीच 28 वर्षीय महेश प्रजापति पिछले 64 दिनों से लगातार साइकिल यात्रा कर रहे हैं। उनका लक्ष्य पांच सौ दिनों में करीब चालीस हजार किलोमीटर का सफर तय कर पूरे भारत का भ्रमण करना है।
